True to Life White logo
True to Life Logo
HomeCultural and LifestyleRelationshipनशे में आपा खो अपने ही पति को सिगरेट से दागा…हैवान महिला...

नशे में आपा खो अपने ही पति को सिगरेट से दागा…हैवान महिला बिजनौर से गिरफ़्तार

बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां मेहर नाम की महिला पर नशे का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने शौहर को असहनीय यातनाएं दी अपनी सारी हदें पार कर दी।
मेहर जहां नाम की इस महिला को अपने पति को बेरहमी से टॉर्चर करने के आरोप में पुलिस ने 5 मई को गिरफ्तार किया गया है। पति मन्नान सदमे में है, क्योंकि जि ईस महिला से वो प्यार करता था, वही उसकी जान की दुश्मन बन गई। ये पूरी घटना 29 अप्रैल की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं।

नशे में बेसुध हो पति को दी यातनाएं

मेहर पर अपने पति को जान से मारने की कोशिश, शारीरिक शौषण और प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बीती 29 अप्रैल को मेहर जहां ने अपने पति मन्नान जैदी को नशीला पदार्थ मिलाकर दूध पिलाया। पति के बेहोश होने के बाद उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। उसने पहले उसका गला दबाया, इसके बाद उसकी छाती पर बैठकर उसे थप्पड़ मारे। मेहर की हरकतों पर शक तो उसे निकाह से पहले ही था, लेकिन उसकी सनक का शिकार वो खुद बन जाएगा, उसे जरा भी अंदाजा ना था। अपनी बीवी की काली करतूतों को कैद करने के लिए ही उसने घर में खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक मेहर ने सुलगती सिगरेट से मन्नान को दागा भी, इसके बाद भी वो यहीं तक नहीं रुकी और अपने शौहर को चाकू दिखाकर डराने – धमकाने लगी।
इसके बाद नशे में होने के कारण मेहर को भी नींद आ गई और वह सो गई। मेहर के सोते ही मन्नान ने खुदको छुड़वाने कोशिश की और वह रस्सी से बंधे हाथों को छुड़ा लिया। अपनी जान पर आफत देख इस बार मन्नान की सहनशीलता और प्यार ने जवाब दे दिया और मन्नान ने मेहर की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।

अब सलाखों के पीछे होगी मेहर…

ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मन्नान ने मेहर की काली करतूतों को दुनिया के सामने लाने के लिए ही गुपचुप तरीके से ये सीसीटीवी घर में लगाए थे। अब मेहर के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं। वीडियो फुटेज में मन्नान जैदी अपनी पत्नी से दया की भीख मांगते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन मेहर का कलेजा नहीं पसीजा। मामले में बिजनौर के सियोहरा थाने में मेहर जहां के ऊपर आईपीसी की धारा 328, 307, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर मेहर पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उसे कम से कम 2 और अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती हैं।

मन्नान पर यह मेहर का पहला हमला नहीं

गौरतलब है कि पिछले साल 17 नवंबर को मेहर जहां से निकाह किया था। वो उसे पहले से जानता था और दोनों ने लव मैरिज की। हालांकि, निकाह के बाद मन्नान को पता चला कि उसकी बीवी मेहर नशे की आदी है। वो हर दिन शराब और सिगरेट पीती है। जब उसने मेहर को ऐसा करने से रोका, तो उसने उसके साथ मारपीट की। मेहर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन मन्नान हर बार अपने प्यार की खातिर चुप रहा लेकिन 29 अप्रैल को जब मेहर ने सारी हदें पार कर दी तब जाकर मन्नान को अपनी जान बचाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

Mohit Sabdani reporting for True to life from Rajasthan

Truetoliferegional इस लेख की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments